सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
चिरंजीवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सलमान खान को शुक्रिया कहते नजर आए हैं। वीडियो में चिरंजीवी कह रहे हैं, 'थैंक्यू माय डियर सल्लू भाई। बधाई हो। मसूद भाई फिल्म 'गॉडफादर' की सक्सेस की बड़ी ताकत हैं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। वंदे मातरम।' आपको बता दें कि चिरंजीवी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'थैंक्यू सल्लू भाई।'
सलमान ने भी दी बधाई
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान भी अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए चिरंजीवी को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दे चुके हैं। सलमान ने लिखा, 'माय डियर गारू गुरू। आई लव यू और सुनने में आ रहा है कि 'गॉडफादर' शानदार कर रही है। आपको बधाई।' आपको बता दें कि मोहन राजा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और सत्यदेव भी अहम रोल में नजर आए हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
फिल्म 'गॉडफादर' मलयालम फिल्मों की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म में सलमान खान का अभिनय पसंद किया जा रहा है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं, चिरंजीवी 'गॉडफादर' के बाद 'शंकर दादा' में दिखने वाले हैं। फिल्म में नयनतारा भी हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।