फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान: क्या 'बजरंगी भाईजान' और 'दबंग' के बनेंगे सीक्वल? भाईजान ने खुद किया बड़ा खुलासा

Sat, 21 Nov 2026 05:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'दबंग' बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शामिल हैं। 
  • इन फिल्मों को आज भी दर्शक बड़ी एक्साइटमेंट के साथ देखते हैं। 
  • अब हाल ही में सलमान खान ने इन फिल्मों के सीक्वल पर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। वहीं 'बजरंगी भाईजान' और 'दबंग' उनकी पॉपुलर फिल्मों में शामिल हैं। अब 'मातृभूमि' के प्रमोशंस के बीच सलमान ने इन दोनों फिल्मों के सीक्वल पर बड़ा अपडेट शेयर किया है। 
विज्ञापन


'दबंग' का सीक्वल जरूर आएगा
दरअसल, एक इवेंट के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि क्या वह अपनी हिट फिल्मों 'दबंग' और 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल बनाने का प्लान बना रहे हैं। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, 'कुछ अलग करेंगे, कुछ नया करेंगे।'

जब सलमान से इस बारे में और पूछा गया तो उन्होंने 'दबंग' के अगले पार्ट को लेकर कहा, ''दबंग' का तो आ ही जाएगा। 'दबंग' क्योंकि हमारे हाथ में है।'
 
Trending Videos

बजरंगी भाईजान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर सलमान ने कही ये बात
वहीं, 'बजरंगी भाईजान' के दूसरे पार्ट की संभावना पर सलमान ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'बजरंगी का देखो, ऐसा है, उसके ऊपर कोई फिल्म बनाना, मुझे नहीं लगता कि यह संभव है, खासकर इमोशनल रूप से। इसलिए वो करना ही नहीं है, जहां पर फर्स्ट एंड सेकंड फिल्म का कंपैरिजन हो और लोग बोलें कि सेकंड में मजा नहीं आया। इसलिए मुझे नहीं लगता 'बजरंगी भाईजान' बनेगी।'
विज्ञापन

मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान
  • फिल्म 'मातृभूमि' में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
  • वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
  • उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • वहीं, अभिनेता विजय राज फिल्म में कहानी सुनाने वाले की आवाज देंगे।
  • फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- मातृभूमि: शाहरुख की फिल्म से क्यों नहीं भिड़े सलमान? श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से क्लैश होने पर मांगी माफी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें