फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण होंगी सलमान की नयी प्रेमिका

Sat, 08 Jun 2013 01:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण सलमान खान की नई प्रेमिका हो सकती हैं। इस बात की औपचारिक घोषणा जल्द ही हो जाएगी। यह ख्वाहिश दीपिका काफी समय से व्यक्त कर रहीं थीं।
विज्ञापन


जबसे राजश्री प्रोडक्शन ने यह घोषणा की है कि वह सलमान खान के साथ अपनी नयई फिल्म बनाने जा रहे हैं, तभी से बी टाउन में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर इस फिल्म में सलमान खान की नायिका कौन होंगी।

चूंकि यह राजश्री की परंपरा रही है कि वे अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को खास तरीके से दर्शाते हैं, सो, वे भी सलमान खान के साथ किसी अच्छी नायिका की जोड़ी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज बड़ताज्या किसी नई लड़की की तलाश कर रहे हैं। सूरज की इच्छा है कि वह दीपिका पादुकोण को फिल्म में कास्ट करें। दीपिका भी काफी दिनों से सलमान खान के साथ फिल्म करने के लिए बेकरार हैं।

हो सकता है कि जल्द ही उनका यह सपना पूरा हो जाए। हालांकि सूरज ने इस पर कोई मंजूरी नहीं दी है।

बी टाउन की अन्य अभिनेत्रियां भी यह फिल्म हथियाने के चक्कर में लगी हुई हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें