फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: क्या सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर सेंसर ने लगाई रोक? मेकर्स ने खबर पर दी प्रतिक्रिया; जानें अपडेट

Sat, 04 Jul 2026 01:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movie Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेशन को सेंसर बोर्ड ने रोक दिया है, ऐसी अटकलें लग रही थीं। इस खबर पर फिल्म के मेकर्स ने अब चुप्पी तोड़ी है। जानिए, फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर क्या है, नया अपडेट? 

विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान फिल्म्स ने शनिवार की दोपहर को एक सोशल मीडिया पोस्ट साझी की है, इसमें फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर एक नया जानकारी साझा की है। पोस्ट में उन खबरों का खंडन किया गया है, जिनमें कहा गया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेशन रोक दिया है।

सेंसर के पास भेजी ही नहीं गई फिल्म 'मातृभूमि'
विज्ञापन

सलमान खान फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘ऐसे सभी दावे गलत हैं जिनमें कहा गया है कि 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ा है या इसके सर्टिफिकेशन को रोक दिया गया है। फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर के पास नहीं भेजा गया है। इसलिए ऐसी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं। फिल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सलमान खान फिल्म्स द्वारा केवल उनके आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही साझा की जाएगी।’ 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' में सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: नया घर बनाने की मंजूरी मिलने के बाद क्या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान? जानिए क्या है सच्चाई?
 
फिल्म में आर्मी ऑफिसर बनेंगे सलमान खान 

सलमान खान की 'मातृभूमि' एक देशभक्ति से भरी फिल्म हाेगी। इसमें वह एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं। इस साल के अगस्त महीने में रिलीज होगी। 'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें