फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने की आमिर से मुलाकात, दोस्त और बहन निखत के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बने फोटोग्राफर

Tue, 31 Jan 2023 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फोटोज में सलमान को निखत और उनके परिवार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में सभी के चेहरे पर मुस्कान है। 
विज्ञापन
आमिर खान की फैमिली के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान इन दिनों पठान में अपने कैमियो की वजह से सुर्खियों में हैं। शाहरुख के साथ बड़े पर्दे पर उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शाहरुख और सलमान की दोस्ती तो जगजाहिर, लेकिन लगता है कि आमिर और सलमान के बीच पैदा हुई दूरियां भी अब कम होने लगी हैं। हाल ही में सलमान को आमिर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। अब आमिर की बहन ने अपने फैमिली के साथ सलमान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...

सलमान खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
फोटोज में सलमान को निखत और उनके परिवार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में सभी के चेहरे पर मुस्कान है। इन फोटोज की खास बात यह है कि खुद आमिर ने ये तस्वीरें क्लिक की हैं। निखत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''ये उन लोगों के लिए जो आमिर खान को मिस कर रहे हैं। इन फोटोज के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। दोनों अभिनेताओं के फैंस इस पोस्ट पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सलमान और आमिर बॉलीवुड के मजबूत स्तंभ हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ''बहुत ही सुंदर तस्वीर है।'' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Gumraah: मृणाल-आदित्य की ‘गुमराह’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
बता दें कि निखत फिल्म पठान में शाहरुख खान की मुंहबोली मां के रोल में नजर आई हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लगातार रिकॉर्ड बना रही है। महज छह दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पठान जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी।
Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें