फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan-Rashmika: क्या सलमान ने साउथ की इस एक्ट्रेस से कर ली शादी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Tue, 27 Dec 2022 05:15 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर सलमान खान और एक अभिनेत्री की तस्वीर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर में साउथ की बहुत प्यारी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान और रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का जन्मदिन है। वह 57 साल के हो चुके हैं। सभी जानते हैं कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। सलमान के फैंस और परिवार को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच उनकी शादी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है( दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दबंग खान ने एक प्यारी सी अभिनेत्री के साथ शादी कर ली है। यह अभिनेत्री लाल रंग की साड़ी, माथे पर सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा पहने नजर आईं। 

विज्ञापन

Salman Khan and Rashmika Mandanna - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर है फेक
सोशल मीडिया पर सलमान खान की और अभिनेत्री की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है। इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई यह है कि उन्होंने शादी नहीं की है। 

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Funeral: रोते हुए बोले तुनिशा शर्मा के साथी वीर चौधरी, दिल यकीन करने को तैयार ही नहीं हो रहा

Salman Khan and Rashmika Mandanna - फोटो : social media
रश्मिका मंदाना के साथ सलमान की तस्वीर वायरल
आपको बता दें कि सलमान खान के साथ वायरल तस्वीर में कोई और नहीं, बल्कि साउथ की बहुत प्यारी-सी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है। इसमें किसी और की तस्वीर पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्च्युरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Salman Khan and Rashmika Mandanna - फोटो : social media
फोटोशॉप की गई तस्वीर
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले रश्मिका और सलमान ने एक गाना शूट किया था। सामी सामी गाने में रश्मिका और सलमान की जोड़ी नजर आई थी। इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब किसी फैन ने इसी चेहरे को फोटोशॉप करके दोनों की शादी की तस्वीर बना दी। 

यह भी पढ़ें- रश्मिका ने बोल्ड लुक्स से बिखेरे हुस्न के जलवे
विज्ञापन

Salman Khan and Rashmika Mandanna - फोटो : social media
वायरल तस्वीर है पूरी तरह झूठ
इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। रश्मिका और सलमान के फैंस इसी सोच में है कि दोनों ने चोरी-छिपे शादी कर ली है, लेकिन सच यही है कि सलमान खान अब भी कुंवारे हैं। रश्मिका और सलमान की यह वायरल तस्वीर पूरी तरह से झूठी है, क्योंकि शादी न तो रश्मिका की हुई है और न ही दबंग खान की। फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें