सलमान की एक फिल्म क्या चली उनकी मार्केट वैल्यू ही नीचे आ गई है। क्या है मामला?
सलमान खान सिद्धार्थ बसु के प्रोडक्शन हाउस के शो 'पांच का पंच' में नजर आ सकते हैं। लेकिन समस्या यह है कि उन्हें इस शो को प्रसारित करने के लिए कोई भी चैनल मिल ही नहीं रहा है।
जय हो के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा था कि वे जल्द ही टीवी शो लेकर आएंगे। सलमान ने इस शो के लिए हामी भर दी है। लेकिन उनकी हामी भरने के बाद भी यह शो अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
इस प्रोडक्शन हाउस ने पहले इस शो के लिए कलर्स को चुना था, लेकिन फिर प्रोडक्शन हाउस खुद ही पीछे हट गया। इसके दो वजहें हो सकती हैं। पहली वजह सलमान की फिल्म न चलना और दूसरी वजह कलर्स में पहले भी सलमान का एक शो कर लेना है।
अब सलमान के लिए यह वाकई चिंता का विषय है। क्या किसी कलाकार की एक फिल्म के पिट जाने से उसकी मार्केट वैल्यू इतनी गिर सकती है?