बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह ना केवल अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में बने रहते हैं बल्कि अपने मस्तीखोर अंदाज और अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी सुर्खियां बटोरते हैं। रणवीर इवेंट्स और पार्टी में कभी-कभार ऐसी ऑउटफिट पहनकर पहुंचते हैं कि देखने वाले हैरान हो जाते हैं। उनका स्टाइल बाकी सभी सितारों से बहुत जुदा है। अक्सर उन्हें अपने इस अजीब पहनावे के चलते हंसी और मजाक का पात्र भी बनना पड़ता है।
कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण ने रणवीर की ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाया था और अब बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने रणवीर के स्टाइल की खिल्ली उड़ाई है। भले ही बड़े से बड़े फैशन डिजाइनर रणवीर के साथ काम करना चाहते हों लेकिन सलमान खुलेआम स्टेज पर उनका मजाक उड़ाने से खुद को रोक नहीं पाए।
हाल ही में सलमान खान गोवा में थे जहां उनकी प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार स्टेज पर पहुंचा। उसकी ड्रेसिंग थोड़ी हटके थी। सलमान ने पत्रकार से मजाक करते हुए कहा, ये कपड़े सिलेक्ट कौन करता है आपके लिए इसके बाद उन्होंने खुद अपने सवाल का जवाब देते हुए कहा, रणवीर सिंह। वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।