फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मृत मिली बंगाली फिल्मों की ये एक्ट्रेस, हाल ही में हुआ था तलाक

Thu, 06 Sep 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
actress
विज्ञापन

बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस पायल चक्रवर्थी सिलीगुढ़ी के होटल के कमरे में मृत पाई गईं। मामला बुधवार शाम का है। पुलिस ने एक्ट्रेस की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। पायल कोलकाता के नेताजी नगर की रहने वाली थीं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया था जिसमें 'एक मशहेर' साहित्य सीरिज, 'चोकर तारा तुई' और 'गोएंडा गिनी' में वह अभिनय करती नजर आई थीं। 

स्थानीय मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को चर्च रोड पर स्थित होटल के नजदीक उन्हें देखा गया था। लेकिन उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। ऐसे में इधर पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। एक्ट्रेस के घरवाले उनकी डेड बॉडी लेने सिलीगुढ़ी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


पायल अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रही थीं और हाल ही मे उनका तलाक भी हुआ था। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सयनतारी गुहाठाकुरता ने कहा ' मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि पायल अब नहीं रहीं, मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है, वह बहुत ही अच्छी इंसान थीं और अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहती थीं। 

वहीं, होटल स्टाफ का कहना है कि मंगलवार को पायल होटल के नजदीक घूमती दिखी थीं। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि बहुत देर तक खटखटाने पर भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो इस पर उन्हें शक हुआ। एक्ट्रेस के पिता ने अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी मानसिक तनाव से सूझ रही थी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें