भांजे आहिल को दूध पिलाते सलमान खान
- फोटो : Instagram/ Salman Khan
सलमान खान के यूं तो कई अनूठे अंदाज देखे होंगे आपने लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने भांजे आहिल को दूध पिला रहे हैं। सलमान खान ने कुछ ही देर पहले आहिल के साथ ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। पोस्ट करते ही सलमान और आहिल की इस जुगलबंदी पर कमेंट करने वालों का तंता लग गया। अक्सर अर्पिता खान शर्मा भी अपने भाई सलमान और बेटे आहिल का फोटो शेयर करती रहती हैं।
इससे पहले सलमान और आहिल का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा था जिसमें वो खाने की टेबल पर कुछ खा रहे थे। इस दौरान सलमान आहिल के साथ खेलते नजर आ रहे थे।
पढ़ें- सलमान नहीं बल्कि ये सुपरस्टार करेगा 'धूम 4' में जबरदस्त एक्शन
आहिल सलमान के हाथ से खाना चाह रहे थे लेकिन आहिल खाने की चीज को अपने नन्हे हाथों से सलमान के मुंह के पास लाए और वापस ले गए जिसे आहिल मे खुद खा लिया। आहिल का ये खेल देख सलमान बेदह खुश हो रहे थे और खूब हंस रहे थे।
Ahil and me time ❤
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Sep 16, 2017 at 11:36pm PDT
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Sep 15, 2017 at 3:55am PDT
With Ahil in London over breakfast .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Sep 15, 2017 at 3:52am PDT