फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: अक्षय बिश्नोई को मिली सलमान को टारगेट करने की जिम्मेदारी, लॉरेंस से है खास कनेक्शन

Sat, 19 Aug 2023 03:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस काम की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को दे दी है। विदेश में बैठा अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, जिसने इस काम की जिम्मेदारी अपने गुर्गे अक्षय बिश्नोई को दे दी है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही बिग बॉस ओटीटी खत्म हो गया हो, लेकिन सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। बिश्नोई गैंग ने खुलेआम नेशनल टीवी चैनल पर भी इस बात को कबूल किया है। लेकिन अब दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस काम की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को दे दी है। विदेश में बैठा अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, जिसने इस काम की जिम्मेदारी अपने गुर्गे अक्षय बिश्नोई को दे दी है।
विज्ञापन


गैंग में जुड़ा अक्षय बिश्नोई
लॉरेंस गैंग अब टर्की मेड जिगाना पिस्टल की बजाय जर्मनी मेड पीएस 30 पिस्टल का इस्तेमाल कर रहा है। खबर है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग इस पिस्टल की डिलीवरी विदेश से करवा रहा है। हथियारों की खरीद अमेरिका में मौजूद पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर और इंटरनेशनल हथियार तस्कर रणजीत डुपला से की जा रही है।  अनमोल बिश्नोई के जरिए लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में एक नया चेहरा अक्षय बिश्नोई भी जुड़ गया है। 

इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar: सामाजिक मुद्दों पर बनी इन फिल्मों में दिख चुके हैं अक्षय, एक ने तो कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सलमान को मिली थी धमकी
बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज के वक्त भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को एक ईमेल लिखा था। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान ही नहीं उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें