फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dono: इस दिन रिलीज होगी राजवीर-पालोमा की 'दोनों', पर्दे पर एक बार फिर दिखेगी प्रेम और सुमन जैसी लव स्टोरी

Sat, 19 Aug 2023 03:22 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दोनों' के साथ शोबिज की दुनिया में रखने जा रहे हैं। 19 अगस्त को राजश्री प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल पर फिल्म से राजवीर देओल और पालोमा का लुक साझा किया गया है। साथ ही रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। 
विज्ञापन
दोनों - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दोनों स्टारकिड्स रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दोनों' से शोबिज की दुनिया में रखने जा रहे हैं। मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या भी इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू कर चुके हैं। कुछ समय पहले फिल्म का फर्स्ट लुक, टीजर और पहला गाना रिलीज किया गया था। अब फिल्म के मेकर्स ने 'दोनों' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी राजवीर-पालोमा की फिल्म
आज यानी 19 अगस्त को राजश्री प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल पर राजवीर देओल और पालोमा का लुक साझा किया गया। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंसमेंट की गई। अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पांच अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज डेट के बारे में जानकारी देते हुए मेकर्स ने लिखा,''दोनों आ रहे हैं आपसे मिलने पांच अक्तूबर को सिनेमाघरों में।''



राजश्री प्रोडक्शंस की 59वीं फिल्म है 'दोनों' 
फिल्म की कहानी दुल्हन के दोस्त देव यानी राजवीर और दूल्हे की दोस्त मेघना यानी पालोमा के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म जियो स्टूडियोज के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस की 59वीं फिल्म है। सिनेप्रेमियों को इस फिल्म में भी सलमान खान की मूवी 'मैंने प्यार किया' की तरह एक रोमांटिक प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। हालांकि, इस फिल्म में रोमांस और रिश्तों का आधुनिक ढंग से दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


अरमान मलिक ने गाया है फिल्म का गाना
बता दें कि इससे पहले सलमान खान और भाग्यश्री ने फिल्म का टाइटल ट्रैक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम दोनों से आप सबके लिए.. ये दोनों। प्रतिभाशाली अवनीश बड़जात्या और उभरते सितारों राजवीर और पालोमा को हमारी शुभकामनाएं।'' इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है और संगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया है। यह भी पढ़ें-  Sahil Khattar: ‘83’ में किरमानी बनकर दिखाया करिश्मा, महीनों चाल में रहे, पैसे बचाने को पैदल ही नापते रहे मुंबई
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें