फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पान मसाला नहीं..इलाइची का विज्ञापन किया', कंज्यूमर कोर्ट में सलमान ने दी सफाई; 9 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

Sat, 29 Nov 2025 11:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Pan Masala Ad Row: पान मसाला का विज्ञापन करने के कारण सलमान खान एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में इस मामले को लेकर अभिनेता के वकील ने कोर्ट में सफाई दी। वकील ने इस बात से पूरी तरह इंकार कर दिया कि सलमान खान ने पान मसाला का विज्ञापन किया है।

विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के वकील ने कोर्ट में कहा कि पान मसाला विज्ञापन मामले में उनके क्लाइंट को बेवजह परेशान किया गया है। सलमान खान की तरफ से वकील ने कोर्ट में इस मामले को लेकर सफाई दी है। वकील का कहना है कि अभिनेता ने पान मसाला का विज्ञापन नहीं किया है। इसके बजाय सलमान ने इलायची का एड किया है। 

पान मसाला की कैटेगरी में नहीं आती इलायची

विज्ञापन

वकील आशीष दुबे ने कोर्ट में दोहराया कि सलमान खान ने गुटखा या पान मसाला का विज्ञापन नहीं किया। इसके बजाय सिल्वर-कोटेड इलायची का विज्ञापन किया। एक ऐसी चीज है, जो पान मसाला कैटेगरी में नहीं आती। वकील ने आगे कहा कि इससे सलमान खान के खिलाफ शिकायत की बुनियाद कमजोर हो जाती है। 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर हाथ उठाना अशनूर को पड़ा भारी, सलमान खान ने जमकर लगाई क्लास; सुना दिया ये फैसला 
विज्ञापन


कंज्यूमर कमीशन के एक्शन पर उठाए सवाल 
सलमान खान की तरफ से वकील आशीष दुबे ने यह भी कहा कि कंज्यूमर कमीशन के पास शिकायत पर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। वकील ने साफ किया कि अभिनेता न तो पान मसाला बनाने वाले लोगों में शामिल हैं, न ही सर्विस प्रोवाइडर। ऐसे में उन्हें इस केस में शामिल करना कानूनी तौर पर गलत है।

क्यों दर्ज हुई थी शिकायत? 
पान मसाला का विज्ञापन करने को लेकर सलमान खान के खिलाफ कुछ हफ्तों पहले एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। कोटा बीजेपी लीडर और वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने शिकायत दर्ज करते हुए बड़े आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया कि सलमान खान और पान मसाला कंपनी जनता को गुमराह कर रही है, क्योंकि 5 रुपये के पाउच में असली केसर का इस्तेमाल मुमकिन नहीं है। इसी मामले में कोटा कंज्यूमर कोर्ट में 9 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें