फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: मुंबई के बांद्रा में 19 फ्लोर का होटल बनाएंगे सलमान खान! इन सुविधाओं से लैस होगी बिल्डिंग

Sat, 20 May 2023 10:28 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान का परिवार कार्टर रोड, बांद्रा में समंदर के सामने वाले प्लॉट पर एक होटल बनाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 100 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रही सिनेमा इंडस्ट्री में एक से बड़े एक कलाकार है, जो देश के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स लंबे समय से मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपयों की प्रॉपर्टी में निवेश करने और  खरीदते रहते हैं। आए दिन स्टार्स लग्जरी अपार्टमेंट्स और बंगले खरीदते हैं। इन्हीं में से एक बॉलीवुड के हैंडसम भाईजान यानी सलमान खान भी हैं। सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड स्थित एक प्लॉट पर होटल का निर्माण करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह प्लॉट समंदर किनारे स्थित है। 

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : social media
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान का परिवार कार्टर रोड, बांद्रा में समंदर के सामने वाले प्लॉट पर एक होटल बनाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बीएमसी ने बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी है। यह 19 मंजिला होटल होने वाला है। इस प्लॉट में पहले एक स्टारलेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी थी, जहां खान परिवार के अपार्टमेंट थे। शुरू में इस प्रॉपर्टी पर एक हाउसिंग सोसायटी बनाने का ही प्लान किया गया था, लेकिन फिर बाद में इसमें फेरबदल कर दिया गया।
Urfi-Vivek: विवेक के 'कॉस्ट्यूम स्लेव्स' वाले कमेंट पर भड़की उर्फी जावेद, निर्देशक को पढ़ाया फैशन का पाठ

सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान और उनके परिवार के इस 19 मंजिला होटल की ऊंचाई 69.9 मीटर होगी। बीएसी के सामने प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव में बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर कैफे और रेस्तरां होगा। जहां दूसरे फ्लोर पर बेसमेंट, तीसरे पर जिम और स्विमिंग पूल होगा, वहीं चौथे फ्लोर को सर्विस फ्लोर के रूप में बनाया जाएगा। बिल्डिंग का पांचवां और छठवां फ्लोर कन्वेंशन सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। बिल्डिंग के प्लान में होटल के लिए सातवीं से 19 वीं मंजिल रखी गई है।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के साथ ही एक और अभिनेता है, जो रियल एस्टेट में ज्यादा निवेश करते हैं। वह एक्शन अभिनेता जॉन अब्राहम हैं। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'किसी न भाई किसी की जान' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा कमाल नहीं दिखा पाई। सलमान खान अगली बार 'टाइगर 3' में अपना एक्शन अवतार दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। 
Vicky Kaushal: मजेदार रही विक्की कौशल की फैंस के साथ गुफ्तगू, बताई कटरीना और मां की अपनी जिंदगी में अहमियत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें