एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान का परिवार कार्टर रोड, बांद्रा में समंदर के सामने वाले प्लॉट पर एक होटल बनाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बीएमसी ने बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी है। यह 19 मंजिला होटल होने वाला है। इस प्लॉट में पहले एक स्टारलेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी थी, जहां खान परिवार के अपार्टमेंट थे। शुरू में इस प्रॉपर्टी पर एक हाउसिंग सोसायटी बनाने का ही प्लान किया गया था, लेकिन फिर बाद में इसमें फेरबदल कर दिया गया।
Urfi-Vivek: विवेक के 'कॉस्ट्यूम स्लेव्स' वाले कमेंट पर भड़की उर्फी जावेद, निर्देशक को पढ़ाया फैशन का पाठ
सलमान खान और उनके परिवार के इस 19 मंजिला होटल की ऊंचाई 69.9 मीटर होगी। बीएसी के सामने प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव में बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर कैफे और रेस्तरां होगा। जहां दूसरे फ्लोर पर बेसमेंट, तीसरे पर जिम और स्विमिंग पूल होगा, वहीं चौथे फ्लोर को सर्विस फ्लोर के रूप में बनाया जाएगा। बिल्डिंग का पांचवां और छठवां फ्लोर कन्वेंशन सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। बिल्डिंग के प्लान में होटल के लिए सातवीं से 19 वीं मंजिल रखी गई है।