फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया 'रेस 3' का पहला गाना, सलमान-जैकलीन का ऐसा डांस पहले नहीं देखा होगा आपने

Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेस 3
विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। अब 'रेस 3' का पहला गाना 'हीरिये' रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस जमकर डांस कर रहे हैं। गाने में जैकलीन पोल डांस करती हुई भी दिख रही हैं। उनको इस अंदाज में आपने पहले नहीं देखा होगा। सलमान ने इस गाने को ट्वीट किया है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

इस गाने को मीत ब्रदर्स, डीप मनी और नेहा भसीन ने गाया है। गाने का संगीत भी मीत ब्रदर्स ने ही दिया है। फिल्म में सलमान-जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम हैं। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं।

इससे पहले 15 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसके शूटिंग लोकेशन कमाल के हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें