मेघना गुलजार निर्देशित ये फिल्म लेखकर हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। इस किताब पर फिल्म बनाने के लिए हरिंदर सिंक्का ने अक्षय कुमार से संपर्क किया था, जिन्होंने हरिंदर को मेघना गुलजार से मिलाया। अक्की और हरिंदर की मुलाकात 'नानक शाह फकीर की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। अक्की ने मेघना को हरिंदर की किताब के सिलसिले में मिलने बुलाया और इसके बाद 'राजी' के बनने की प्रक्रिया शुरू हुई।
पाकिस्तानी बहू बनकर भारत को खुफिया जानकारी देने वाली सहमत यानी आलिया भट्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बात का सबूत है फिल्म का कलेक्शन जो लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नहीं मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिला था, जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता हुआ दिख रहा है।