फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हीरोइनों वाली फिल्म में हीरो बनने को राजी सलमान

Mon, 07 Oct 2013 02:47 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जाकर बोनी कपूर टेंशन मुक्त हुए हैं। उनकी आठ साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में काम करने के लिए आखिरकार सलमान खान राजी हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बोनी कपूर को आश्वासन दिया है कि 2014 में उनकी यह फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही 'नो एंट्री' में एंट्री के बारे में जो चौंकाने वाली जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस फिल्म में दस हीरोइनें काम करेंगी।

इन दस हीरोइनों में कुछ ही पुरानी होंगी, बाकी सारी अभिनेत्रियां नई होंगी। हां, सलमान के अलावा इसमें अनिल कपूर और फरदीन खान भी दिखाई देंगे। तीनों ही हीरो पहली फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन



वैसे दस हीरोइनों वाली फिल्म में सलमान खान की हीरोइन कौन होगी ये तो पता नहीं चला है। लेकिन अगर वो पहली वाली फिल्म की तरह इसमें भी फ्लर्ट करते दिखे तो ये तो तय है कि ज्यादा हीरोइनों के साथ उनकी जोड़ी जमाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें