फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan : 'पठान जवान बन गया' शाहरुख से प्रभावित हुए सलमान, शेयर किया फिल्म का प्रीव्यू

Tue, 11 Jul 2023 08:46 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने  सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान का प्रीव्यू साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि जिस दिन 'जवान' रिलीज होगी उस दिन वह इसे जरूर देखेंगे।
विज्ञापन
शाहरुख खान,सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'पठान' की सफलता के बाद किंग खान के फैंस उन्हें  एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ  की हसीना नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और प्रियामणि भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जवान में पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में जवान प्रीव्यू ट्रेलर जारी किया है, जिसमें अभिनेता का अलग-अलग और धांसू लुक लुक नजर आया था। जवान प्रीव्यू को देखने के बाद फैंस जवान के रिलीज होना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब, सलमान खान ने भी फिल्म की सराहना करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जवान का प्रीव्यू शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह ट्रेलर से काफी प्रभावित हैं।

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने 11 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान का प्रीव्यू साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्हें जवान का ट्रेलर बेहद पसंद आया और यह उस तरह की फिल्म है, जिसका अनुभव केवल सिनेमाघरों में ही करना चाहिए। उन्होंने लिखा कि जिस दिन 'जवान' रिलीज होगी, उस दिन वह इसे जरूर देखेंगे।  

Aayush Sharma: हिमाचल में वर्षा प्रभावित लोगों के लिए आगे आए आयुष शर्मा, बोले- मैं हर तरह से मदद करने को तैयार

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने लिखा, “पठान जवान बन गया, बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया। अब यह ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए।' मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया वाह्ह्ह्ह्ह..।'' बता दें कि फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Vijay: एक्टिंग को अलविदा कहेंगे विजय? इस वजह से फिल्मों से ब्रेक लेने की तैयारी में साउथ सुपरस्टार!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें