फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत है मेरे बारे में उड़ायी गई अफवाहः सलमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्म जगत के स्टार अभिनेता सलमान खान ने स्पष्टीकरण दिया है कि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में कोई टीम नहीं खरीदी। सलमान ने हालांकि यह भी बताया कि वह नीता अंबानी के 'फुटबाल के लिए जमीनी स्तर के कार्यक्रम' से जरूर जुड़े हुए हैं और इसके लिए दिलो जान से काम करेंगे।
विज्ञापन


सलमान ने ट्विटर पर कहा, "मैं आईएसएल की किसी टीम का मालिक नहीं हूं। मेरे मित्र धीरज और कपिल वाधवान ने पुणे सिटी एफसी में साझीदार बनने की पेशकश जरूर की थी।"

विज्ञापन

कुछ व्यवसायिक समस्या थी

​​​सलमान ने बाद में एक अन्य ट्वीट में बताया कि सुजुकी और थम्स अप के साथ किए गए करार के कारण वह पुणे सिटी एफसी के साथ नहीं जुड़ सके, क्योंकि सुजुकी और थम्स अप का लीग के प्रायोजकों के साथ कुछ टकराव है​।
​​
​​​आईएमजी रिलायंस की पहल पर आईएसएल का पहला संस्करण 12 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जिसमें आठ फ्रेंचाइजी आधारित टीमें हिस्सा लेंगी​। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में एटलेटिको डी कोलकाता और मुंबई सिटी एफसी के बीच होने वाले मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा​।​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें