फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: चेहरा छिपाते नजर आए भाईजान, सिक्योरिटी ने पैपराजी को दूर रहने की हिदायत दी; देखें वायरल वीडियो

Tue, 26 Aug 2025 11:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान अक्सर पैपराजी के साथ फ्रेंडली नजर आते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह अपना चेहरा छिपाते नजर आए।पैपराजी ने जब उनकी फोटो, वीडियो लेनी चाहिए तो उनकी सिक्योरिटी ने ऐसा करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@Bollywood Society
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान इन दिनों जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो पर्सनल सिक्योरिटी, पुलिस की गाड़ी के साथ उनका काफिला नजर आता है। हाल ही में वह ऐसी ही सिक्योरिटी के साथ देखे, लेकिन पैपराजी ने जब उनकी फोटो, वीडियो लेनी चाहिए तो सलमान खान ने अपना चेहरा छिपा लिया। भाईजान की सिक्योरिटी भी काफी अलर्ट मोड में नजर आई। सलमान खान के ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: आखिर सलमान खान ने अभी तक क्यों नहीं की शादी, ये है वजह? शो के दौरान अभिनेता ने किया खुलासा

सलमान खान टाइट सिक्योटी के साथ दिखे 
वायरल वीडियो में सलमान खान को टाइट सिक्योरिटी के साथ मुंबई में देखा गया। उनकी गाड़ी के आगे पुलिस की गाड़ी थी। जिस गाड़ी में वह बैठे थे, उसमें काफी सारी सिक्योरिटी नजर आई। जब वह गाड़ी से उतरे तो उससे पहले सिक्योरिटी ने जगह का पूरा जायजा लिया। इसके बाद ही सलमान गाड़ी से उतरे। 

विज्ञापन

सिक्योरिटी ने पैपराजी को पीछे हटने को कहा 
सलमान खान की सिक्योरिटी, बॉडी गार्ड ने पैपराजी को भी दूर रहने की हिदायत दी। बार-बार पीछे हटने के लिए कहा। पैपराजी भी सिक्योरिटी के कहने पर दूर से ही सलमान खान की फोटो, वीडियो लेते नजर आए।  
 

 

विज्ञापन

फिल्म और ‘बिग बॉस 19’ में व्यस्त हैं सलमान 
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक फिल्म ‘ बैटल ऑफ गलवां’ भी वह कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें