फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film No Entry: 'नो एंट्री' की रिलीज के पूरे हुए 20 साल, लारा दत्ता ने शेयर किया पोस्टर; लिखा लंबा नोट

Tue, 26 Aug 2025 10:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lara Dutta 20 Years Of No Entry: लारा दत्ता ने अपनी फिल्म 'नो एंट्री' की रिलीज के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। लारा ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को लेकर एक लंबा नोट साझा किया है।
विज्ञापन
नो एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@larabhupathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2005 में रिलीज हुई निर्देशक अनीस बाजमी और निर्माता बोनी कपूर फिल्म 'नो एंट्री' की रिलीज को आज पूरे 20 साल हो चुके हैं। इसी खुशी का जश्न मनाते हुए फिल्म की एक्टेस लारा दत्ता ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर किया और साथ ही एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा। इस फिल्म में लारा के अलावा सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

लारा का पोस्ट
लारा दत्ता ने अपनी फिल्म 'नो एंट्री' का एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिल्म के सभी कलाकारों के लिए खास बात लिखी। लारा ने फिल्म को लेकर लिखा, 'नो एंट्री' के 20 साल- समय कितनी तेजी से बीत जाता है। यह फिल्म हमेशा मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी। यह मेरी पहली कॉमेडी फिल्म थी। मुझे वह रोल ऑफर हुआ था, जो मैंने निभाया और एक रोल जो बाद में बिपाशा ने किया। मैंने डायरेक्टर अनीज बाजमी से कहा था कि काजल का किरदार मेरे पिछले किसी भी किरदार से बहुत अलग था। एक शक्की, बड़बोली पंजाबी पत्नी का किरदार निभाना मेरे लिए सचमुच चुनौतीपूर्ण था। लेकिन मैंने इस किरदार को पूरे दिल से अपनाया और इसे निभाने में बहुत मजा आया।

 
 

सलमान खान और अनिल कपूर के बारे में लारा ने क्या कहा
आगे लारा ने अनिल कपूर और सलमान खान के बारे में खास बात लिखी। लारा ने अनिल कपूर के बारे में लिखा, ' अनिल कपूर के साथ काम करना, उनके साथ हर सीन को बेहतर बनाना, एक नए कलाकार के लिए बहुत खुशी की बात थी।' लारा ने आगे सलमान खान के बारे में लिखा, 'सलमान खान - उनके साथ मैंने पहले पार्टनर में काम नहीं किया था। सेट पर उनकी मौजूदगी डराने वाली थी, जैसे कोई सुपरस्टार आ गया हो, लेकिन वह बहुत शांत, मजेदार और आकर्षक हैं।'

फरदीन, बिपाशा और सेलिना को लेकर लारा की राय
लारा ने फरदीन, सेलिना और बिपाशा की भी जमकर तारीफ की। लारा ने लिखा, 'फरदीन खान - उनकी कॉमेडी देखकर आश्चर्य हुआ। वह इसमें इतने सहज थे, जैसे यह उनके लिए बहुत आसान हो।', लारा ने आगे सेलिना और ईशा के लिए लिखा, 'सेलिना जेटली और ईशा देओल के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ सहकर्मियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में एक खास और अच्छी दोस्ती में बदल गया।' लारा ने आगे बिपाशा के बारे में लिखा, 'बिपाशा बसु - वह बहुत खूबसूरत हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग का मेल शानदार था।'
 

फिल्म 'खाकी' को लेकर लारा ने साझा किया किस्सा
आगे लारा ने अपनी फिल्म 'खाकी' में अपने गाने 'ऐसा जादू डाला रे' को लेकर लिखा, 'मुझे याद है, मैंने 'खाकी' फिल्म का गाना 'ऐसा जादू डाला रे' शूट किया और फिर सीधे स्टूडियो से एयरपोर्ट गई ताकि साउथ अफ्रीका के लिए फ्लाइट पकड़ सकूं। वहां उतरते ही मैं जब अपने पहले शॉट के लिए सेट पर पहुंची, जहां मैं अपनी ड्रेसर से बहस कर रही थी और पूछ रही थी कि उसका 'टॉप' इतना हवादार क्यों है।' 
 
विज्ञापन

लारा ने अनीज बाजमी और बोनी कपूर की भी तारीफ की
लारा ने लिखा, 'अनीज बाजमी के साथ काम करना एक सपने जैसा था। उनके निर्देशन में काम करना बहुत मजेदार रहा। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, थाईलैंड, मुंबई... नो एंट्री मस्ती, शानदार सह-कलाकारों और एक बेहतरीन निर्माता बोनी कपूर के साथ एक यादगार अनुभव रहा। यह आज भी सबसे मशहूर कॉमेडी फिल्मों में से एक है।'

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर बिपाशा बसु की बेटी देवी ने बनाए गणपति, भारती सिंह के बेटे गोला ने बजाया ढोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें