'जय हो' में सलमान खान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह को सलमान के साथ उनकी हालिया फिल्म 'किक' के सेट पर देखा गया हैं। अगर सूत्रों की मानें तो डेजी शाह को आजकल अक्सर सलमान से मिलते देखा जा रहा है।
एक सूत्र का कहना हैं, "कुछ ही दिनों पहले, डेजी को सलमान के बांद्रा स्थित घर में भी देर रात दाखिल होते हुए देखा गया था। वहीं अब उन्हें सलमान की फिल्म 'किक' के सेट पर भी देखा गया है।"