फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और सलमान को पुलिस से मांगनी पड़ी मदद...

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने उनके नाम से आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के बारे में सोशल मीडिया और वाट्सएप समूह में फर्जी मैसेज भेजने के मामले में मुंबई पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने आईएएनएस को बताया, `उनके (सलमान) सहयोगी ने विभिन्न सोशल मीडिया में मैसेज भेजने की शिकायत साइबर सेल से की है। हम आगे कोई फैसला लेने से पूर्व इसकी जांच कर रहे हैं।`

उल्लेखनीय है कि सलमान की तस्वीर से छेड़छाड़ कर तथा उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया एवं वाट्सएप पर मैसेज भेजे गए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' उनके मुस्लिम प्रशंसकों के देखे बिना ही हिट होगी।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व में भी बनाया गया था निशाना

सलमान के सहयोगियों ने इन मैसेज की निंदा की है और इन्हें लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व में भी सलमान को सोशल मीडिया मैसेज के जरिए निशाना बनाया जा चुका है। उस वक्त भी सलमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें