बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड बैचलर इस महीने शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने बड़े ही सादगी से अपनी शादी को अंजाम दिया। मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। शादी को लेकर अभी तक उन्होंने कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन अब उन्होंने अपना मुंह खोला है और चंद शब्द सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
शाहिद 12 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। इसमें बड़ी संख्या में सिने हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है। शाहिद जल्द विकास बहल की 'शानदार' और विक्रमादित्य मोटवानी की 'उड़ता पंजाब' में नजर आएंगे।
फिलहाल वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा रिलोडिड' में व्यस्त हैं, जिसमें वह बतौर निर्णायक नजर आएंगे।