फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद 'रेस 3' के ट्रेलर का खुलासा, इस दिन होगा रिलीज

Fri, 11 May 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' चर्चाओं में है। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का सलमान के फैंस और रेस सीरीज के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। यह फिल्म 15 जून को रिलीज होनी है। फिर भी हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक रूप से घोषणा की गई है। इसके साथ ही अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा और सलमान खान ने किया है। सलमान ने 'रेस 3' का नया पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया। 'रेस 3' के इस नए पोस्टर में सलमान खान, अनिल कपूर और बॉबी देओल सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। 
 

 
विज्ञापन

फिल्म का यह पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में सलमान ने लिखा- सच बताऊं…हम 'रेस 3' के ट्रेलर के साथ तैयार नहीं है…इसलिए इतने सारे पोस्टर्स बनाए…लेकिन इंतजार का फल मीठा होता है…'रेस 3' का ट्रेलर 15 मई को आ रहा है और मैं आपसे वादा करता हूं कि आपका इंतजार यूं ही बेकार नहीं जाएगा। आपको बता दें रेस सीरीज के पहले दो सीक्वल को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था, लेकिन 'रेस 3' को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें