फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई को गूगल ने किया याद, ऐसा था उनका जीवन

Fri, 11 May 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की महान क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई का आज 100वां जन्मदिन है। उनका जन्म 11 मई को 1918 में केरल में हुआ था। मृणालिनी साराभाई को भारतीय क्लासिकल डांसर में महारत हासिल थी। मृणालिनी साराभाई के जन्मदिन के खास मौके पर गूगल ने उन्हें याद करते हुए Mrinalini Sarabhai’s 100th Birthday शीर्षक से डूडल बनाया है। गूगल के डूडल में मृणालिनी साराभाई छतरी लिए हुए नजर आ रही हैं और डूडल की दूसरी तस्वीर में उनके नृत्य को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन


बात करें मृणालिनी साराभाई की निजी जिंदगी की तो उनके पिता मद्रास हाई कोर्ट के वकील थे। उनका पूरा बचपन स्विट्जरलैंड में बीता और उन्होंने डांस के शुरुआती सबक यहीं रहते हुए सीखे। उन्होंने अमेरिका से भी ड्रामेटिक आर्ट्स की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह भारत लौंटी तो उन्होंने भरतनाट्यम और कथकली सिखना शुरू किया।
विज्ञापन

इस दौरान मृणालिनी साराभाई ने भारत के ‘फादर ऑफ इंडियन स्पेस प्रोग्राम’ और मशहूर फिजिस्ट विक्रम साराभाई से शादी कर ली। मृणालिनी साराभाई ने भारतीय क्लासिकल डांसर के तौर पर काफी नाम कमाया। साल 1949 में पेरिस में उनके डांस ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद उन्हें दुनिया भर के कई देशों से डांस कराने के निमंत्रण आने लगे।

मृणालिनी साराभाई को पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। 20 जनवरी, 2016 में उनका निधन हुआ। मां की डांस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब उनकी बेटी मल्लिका साराभाई भी जानी-मानी क्लासिकल डांसर हैं और क्लासिकल डांस को नई ऊंचाई पर ले जाने का श्रेय उन्हें भी जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें