फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: जामनगर में हुआ सलमान का भव्य स्वागत, अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका को लगाया गले; देखें वीडियो

Mon, 30 Dec 2024 10:43 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जामनगर से सलमान खान का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें वह अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचते और श्लोका अंबानी को गले मिलते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता के गले लगे सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल अपने जन्मदिन पर सलमान खान को जश्न के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जामनगर पहुंचते देखा गया। खान के 59वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए उनके साथ उनका परिवार और दोस्त भी शहर पहुंचे। बर्थडे पार्टी के बाद ज्यादातर सदस्य घर लौट गए लेकिन भाईजान अंबानी परिवार के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जामनगर ही रुके। एक क्लिप में, उन्हें समारोह में पहुंचते और श्लोका मेहता को गर्मजोशी से गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

अंबानी परिवार के इवेंट में सलमान का भव्य स्वागत

ल ही में सलमान खान के एक फैन पेज ने जामनगर में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में अभिनेता के पहुंचने की एक क्लिप जारी की। वायरल वीडियो में सुपरस्टार को ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने हरे रंग की जैकेट भी पहनी हुई है। कार्यक्रम में पहुंचते ही भाईजान ने अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहू श्लोका मेहता से मुलाकात की, जब वह उनका स्वागत करने के लिए खड़ी थींतो उन्होंने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया।

विज्ञापन


Amitabh Bachchan: रविवार को जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फैंस को दिए तोहफे, देखें तस्वीरें


एड फिल्म में ऋतिक के साथ स्क्रीन स्पेस करेंगे साझा!

सलमान खान को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। दोनों ने एक एड फिल्म के लिए सहयोग किया है। विज्ञापन फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित की जाएगी और जल्द ही प्रसारित होगी। हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Box Office Report: बेबी जॉन के पहले वीकएंड पर भारी पुष्पा 2 का चौथा वीकएंड कलेक्शन, मुफासा ने किया ये कमाल

'सिकंदर' से मचाएंगे धमाल 

काम के मोर्चे पर, सलमान खान 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित इस एक्शन फिल्म में प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। फिल्म ईद 2025 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल 'सिकंदर' का हालिया रिलीज टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें