सलमान खान उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। रामायण पर बात करते-करते सलमान ने कुछ ऐसा कहा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
अपनी बायोपिक को लेकर सलमान ने दिया मजेदार जवाब
सलमान खान से जब पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाई जाए तो वह कैसी होगी, तो उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में इसका जवाब दिया।
सलमान ने कहा कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाए तो वह हिट हो सकती है, लेकिन उसमें कई ऐसी बातें भी सामने आ सकती हैं, जिन्हें सटीक तरीके से पर्दे पर दिखाया गया तो बहुत लोग डूब जाएंगे।
उनके इस जवाब ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। सलमान ने भले ही यह बात मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उनके जवाब से यह भी साफ हुआ कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में वह खुलकर बात नहीं करते।
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'सच्ची बायोपिक' बनी तो कई लोग फंस सकते हैं
सलमान खान ने अपनी बायोपिक को लेकर यह भी इशारा किया कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना और उसकी हर सच्चाई को पर्दे पर दिखाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं।
उनके मुताबिक, अगर उनकी जिंदगी पर पूरी सच्चाई के साथ फिल्म बनाई गई, तो कई लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। सलमान के इस बयान के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों को जानने की उत्सुकता और बढ़ गई है।
हालांकि, फिलहाल सलमान खान ने अपनी बायोपिक बनाने या उसमें खुद अभिनय करने को लेकर कोई एलान नहीं किया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिया गया उनका यह जवाब अब चर्चा में है।
'मातृभूमि'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी सलमान की अपकमिंग फिल्म?
- सलमान खान आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे।
- फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
- वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
- उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
- फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- मातृभूमि: 'चीन के खिलाफ नैरेटिव...', सरकार के दबाव वाली खबरों पर भड़के सलमान, बताई फिल्म की असली कहानी