हिट रन केस की वजह से सलमान खान का यूएस जाने का वीजा कैंसिल हो गया था। लेकिन सलमान के लिए राहत वाली बात ये हैं कि सलमान खान को वीजा मिल गया है।
फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला के साथ यह सलमान खान के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूके का वीजा क्लियर होने के बाद अब सलमान 'किक' फिल्म के लिए लंदन जा सकेंगे।
बताते चलें कि करीब एक सप्ताह पहले सलमान का वीजा रिजेक्ट हो गया था। इसका सीधा असर उनकी आने वाली फिल्म 'किक' पर पड़ा था। 'किक' की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होनी है। अब खबर है कि सलमान एक हफ्ते में लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे।
सलमान का वीजा रिजेक्ट करने के लिए दूतावास की तरफ से कोई वजह नहीं बताई गई थी। माना जा रहा था कि 'हिट एंड रन केस' के चलते उन्हें वीजा नहीं मिला। शायद यह अदालती कार्रवाई का हिस्सा रहा होगा।
किक फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कुछ शूटिंग हो भी चुकी है। फिल्म के कुछ हिस्सों को सलमान के डुप्लीकेट के साथ फिल्माया गया है।