पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को चिट्ठी लिखी है। अभी तक वे सिर्फ अपनी पत्नी मान्यता दत्त को ही पत्र लिखा करते रहे हैं।
रोहित शेट्टी को लिखे इस पत्र में संजय दत्त ने रोहित शेट्टी से कहा है कि वह उनके बैनर से बनने वाली किसी एक फिल्म का निर्देशन करें।
रोहित शेट्टी ने यह प्रस्ताव स्वीकार्य कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह संजय दत्त के बैनर के लिए फिल्म का निर्देशन करेंगे। प्रभुदेवा के बाद रोहित दूसरे निर्देशक हैं, जिन्होंने कहा है कि वह दत्त प्रोडक्शन से जुड़ेंगे।
रोहित शेट्टी के साथ आद द बेस्ट फिल्म में काम कर चुके संजय दत्त रोहित के अच्छे दोस्त भी हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2015 में शुरू होगी।