सलमान खान के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है, उनके एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' के कपड़े लंबे समय से आ रहे थे लेकिन अब बीइंग ह्यूमन की ज्वैलरी भी आ गयी है। हाल में सलमान खान ने एक पेंडेंट लॉन्च किया जिसे लेडिज और जेंट्स दोनो के लिए डिजाइन किया गया है।
उनकी फाउंडेसन 'बीइंग ह्यूमन' ने 18 केरेट का गोल्ड और डायमंड पेंडेंट लॉन्च किया है। इस पेंडेंट की तस्वीर सलामन ने सेशल मीडिया पर अपने फेंस के लिए शेयर करते हुए लिखा है बीइंग ह्यूमन ने ये गोल्ड और डायमंड का गुड लक पेंडेंट लॉन्च किया जिससे प्यार और शांति रहे।
. @beinghumanjewel launches ‘Good Luck’ Pendant crafted in gold & diamonds to spread love and prosperity. https://t.co/zsq6XUpHRb— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 25, 2017
इस पेंडेंट में दस डायमंड के साथ छह अच्छे भाग्य के चिन्ह बने हुए हैं। आपको बता दें ये पेंडेंट आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में लगे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- 5 हीरोइनों में छिड़ी जंग, कौन बनेगी 'चुलबुल पांडे' की चहेती?