फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दुबई में रिलीज होगा सलमान की 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना

Mon, 15 May 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' अपनी रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। सलमान भी इसके प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दर्शकों में फिल्म का क्रेज बना रहे इसके लिए सलमान रोज ट्विटर पर इसका प्रमोशन कर रहे हैं। 'ट्यूबलाइट' का ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल भी रोज प्रमोशन के नए तरीके खोज के निकाल रहा है।
विज्ञापन


फिल्म का पहला गाना 'द रेडियो सॉन्ग' कल यानि 16 मई को दुबई में रिलीज होगा। इस गाने को दुबई में इसलिए रिलीज किया जा रहा है क्योंकि सलमान इस वक्त अबू धाबी में कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 मई को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के गाने को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। ट्विटर पर सलमान के फैंस उनके गाने का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। #TubelightInDubai हैशटैग के साथ सभी अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें