सलमान खान को आपने एक्शन सीन और फाइट करते तो कई बार देखा होगा लेकिन इतनी क्यूट फाइट करते सलमान का वीडियो पहली बार वायरल हो रहा है। दरअसल सलमान खान की बहन अर्पिता ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो अपने भांजे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
मजेदार बात ये है कि सलमान इसमें फाइटिंग गेम खेल रहे हैं और अपनी फिल्म 'सुल्तान' का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नन्हे आहिल मामा सलमान की कंपनी को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
पढ़ें- सलमान की इस भाभी ने मलाइका को भी पछाड़ा, पार्टी में लोग मुड़-मड़कर देखने लगे इनकी ड्रेस
इससे पहले भी सलमान और आहिल के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ उनके साथ नजर आने वाली हैं।
I am definitely the luckiest sister in the world to have the most amazing , loving , giving , caring brother ! Thank you for being this larger then life person you are in all ways. Can't thank you enough for all that you have done not only for me but all the souls you touch. Love you Bhai now and forever 😘 @beingsalmankhan Happy Rakhi , miss you 🙏
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on Aug 7, 2017 at 6:32am PDT