कौन है सोमी अली?
90 के दशक में सोमी अली, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। वह अभिनेता के साथ कई विज्ञापनों में नजर आई थीं। इसके अलावा सोमी अली ने सलमान खान के साथ एक फिल्म भी साइन की थी, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। इससे पहले कि सलमान खान और सोमी अली अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाते, दोनों अलग हो गए और सोमी वापस अमेरिका चली गईं।
दूसरे पोस्ट में सलमान खान पर किया वार!
इस पोस्ट से एक घंटे पहले सोमी अली ने एक और पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में सोमी अली क्या कहना चाह रही थी वह तो समझ नहीं आया हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री की डॉक्युमेंट्री सीरीज 'फाइट और फाइट' पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने तीन पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा निकाला है। इन पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने हैशटैक सलमान खान का इस्तेमाल भी किया है।
तीसरे पोस्ट में एश्वर्या का जिक्र
सोमी ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सलमान खान और भाग्यश्री के हिट लव ट्रैक 'आते जाते जल्दबाजी में' का एक सिल्हूट साझा करते हुए लिखा था, "बॉलीवुड के हार्वे वेनस्टेन! आप बेनकाब हो जाएंगे। जिन महिलाओं को आपने गाली दी, वे बाहर आ जाएंगी और सच्चाई साझा करेंगी। बिल्कुल एश्वर्या राय की तरह।" हालांकि सोमी ने बाद में दोनों पोस्ट को डिलीट कर दिया।