फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शर्तों पर लूलिया से शादी करेंगे सलमान!

Mon, 04 Jul 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान और रोमानियाई अभिनेत्री लूलिया वेंतूर के बीच शादी की अटकलें तो लग रही हैं, परंतु अब एक अनोखी बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि सलमान कुछ शर्तों के साथ इस विवाह को राजी हुए हैं। उन्होंने लूलिया से साफ कहा है कि शादी के बाद वह केवल उन्हीं फिल्मों में काम करेंगी, जिसे उनकी कंपनी प्रोड्यूस करेगी या जिसमें सलमान हीरो होंगे। सलमान नहीं चाहते कि लूलिया किसी और बॉलीवुड हीरो के साथ पर्दे पर दिखें। वह किस डायरेक्टर के साथ काम करेंगी, यह भी सलमान तय करेंगे।
विज्ञापन


साल खत्म होते-होते सलमान और लूलिया की शादी का अनुमान है। सलमान का परिवार लूलिया के लिए रजामंदी दे चुका है और वह लंबे समय से उनके साथ भारतीय परिधानों में दिख रही हैं। सलमान के करीबी सूत्र बता रहे हैं इस हीरो ने लूलिया से कहा है कि विवाह के बाद उन्हें भारत को अपना घर बनाना पड़ेगा। वैसे सलमान ने लूलिया द्वारा रोमानिया में किए जा रहे टीवी रियलिटी शो के लिए मंजूरी दी है। उन्हें इसमें आपत्ति नहीं कि लूलिया जिस शो को एंकर कर रही हैं, वह करती रहें।

बताया जा रहा है कि लूलिया ने सलमान की शर्तें मान ली हैं। उल्लेखनीय है कि लूलिया ने सलमान के परिवार द्वारा निर्मित फिल्म ओ तेरी में आइटम डांस किया था। तब चर्चा थी कि वह बॉलीवुड में ऐक्टिंग करिअर बनाने की इच्छुक हैं। परंतु उसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें