फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम ने जलाईं 600 सिगरेट, पी एक भी नहीं

Sat, 02 Jul 2016 12:00 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के लिए 600 से ज्यादा सिगरेट जलाईं, लेकिन कश एक भी नहीं लगाया। रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ढिशूम’ में जॉन एक पुलिस अफसर कबीर की भूमिका निभा रहे हैं, जो चेन स्मोकर है।
विज्ञापन


किरदार में जान फूंकने के लिए जॉन रोज तकरीबन 20 सिगरेट जलाते थे। लेकिन पीते एक भी नहीं थे। उन्होंने 10 साल पहले सिगरेट से तौबा कर लिया था। वो कहते हैं, ‘फिल्म में मेरा किरदार एक चेन स्मोकर का है और कई सीन्स में उसे सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इसलिए मैंने सिगरेट जलाईं।’

लेकिन वो कहते हैं कि ‘हम किसी को सिगरेट पीने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर रहे हैं।’ साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेंनमेंट तले बन रही फिल्म दो पुलिस वालों कबीर और जुनैद की कहानी है।
विज्ञापन


जहां जॉन कबीर के किरदार में होंगे, वहीं वरूण जुनैद की भूमिका निभा रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें