सलमान खान एक ग्लोबल एक्टर हैं, बावजूद इसके वह खुद को लोकल दिखाना चाहते हैं। सुनने में आ रहा है कि सलमान एक क्षेत्रीय भाषा की फिल्म करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक मराठी फिल्म होगी।
पहली बार सलमान खान मराठी फिल्म में काम कर रहे हैं। नेशनल अवार्ड विजेता निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही फिल्म लय भारी में गेस्ट अपीयरेंस के लिए सल्लू ने दोस्ती के कारण हामी भरी है।
निशिकांत से उनकी अच्छी दोस्ती है। पिछले दिनों उन्होंने हैदराबाद में इस फिल्म के लिए तीन दिन लगातार शूटिंग की। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में सल्लू एक टिपिकल महाराष्ट्रियन के किरदार में नजर आएंगे।
दरअसल सलमान खान मराठी फिल्मों से बहुत प्रभावित रहे हैं। वैसे भी इन दिनों मराठी में एक से बढ़कर एक फिल्में बन रही हैं और वे राष्ट्रीय पुरस्कार पा रही हैं।