फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'ये मेरी सुनते नहीं हैं, अगर सुनते तो....', अरबाज खान की दूसरी शादी पर बोले सलमान खान

Mon, 29 Jan 2024 07:14 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल रात जब स्टेज पर एक साथ अरबाज और सलमान आए तब कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा आज भी सोशल मीडिया पर हो रही है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 17' का कल रात ग्रैंड फिनाले हुआ। इस दौरान स्टेज पर कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। उन्हीं सितारों में सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान भी शामिल थे। 'बिग बॉस' के इस सीजन के कई एपिसोड में अरबाज और सोहेल भी प्रतियोगियों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे। कल रात जब स्टेज पर एक साथ अरबाज और सलमान आए तब कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा आज भी सोशल मीडिया पर हो रही है। 

अरबाज हुए शर्म से लाल 
बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेता अरबाज खान सुर्खियां बटोर रहे हैं। 24 दिसंबर 2023 को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ दूसरी बार निकाह किया। कल रात जब वे 'बिग बॉस' के फिनाले में आएं तब उनकी एंट्री पर शादी से जुड़ा हुआ एक गाना बजाया गया। गाने के खत्म होने के बाद अरबाज शर्माते हुए बोले, 'अरे आप लोग तो ऐसे कर रहे हैं, जैसे मैं पहला हूं जिसने शादी की है।' 

फिनाले में मुनव्वर ने समर्थ को क्यों कहा स्पॉट बॉय?

अरबाज करेंगे और शादियां 
विज्ञापन

'बिग बॉस 17' के फिनाले में जब स्टेज पर सलमान और अरबाज मौजूद थे उसी दौरान कॉमेडियन भारती सिंह भी स्टेज पर आईं। भारती आते ही अपने चिर परचित अंदाज में अरबाज से बोलीं, 'आपने अपनी शादी में मुझे क्यों नहीं आमंत्रित किया।' भारती के सवाल को सुनकर अरबाज ने मुस्कुराते हुए कहा, 'कोई नहीं अगली शादी में बुला लेंगे, हां किसी और की…!'

इन साउथ अभिनेताओं को मिला 'लॉयल हसबैंड' का टैग

सलमान की नहीं सुनते अरबाज 
विज्ञापन

कल रात 'बिग बॉस 17' के स्टेज पर कॉमेडियन भारती सिंह ने न सिर्फ अरबाज के साथ मस्ती की बल्कि वे सलमान खान को भी छेड़ती नजर आईं। भारती ने सलमान से पूछा, 'जब अरबाज ने आपसे कहा कि वे दूसरी शादी करना चाहते हैं तब आपने बड़े भाई होने के नाते अरबाज को कोई सलाह नहीं दी।' इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा, 'अरबाज किसी की सुनता ही नहीं, अगर सुना होता तो…’ सलमान ने जान बुझ कर अपना जवाब अधूरा रहने दिया। सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये बयान काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें