फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे का निधन, 'रेडी' में सलमान खान के साथ किया काम; आखिरी बार इमरान की सीरीज में आईं नजर

Tue, 17 Feb 2026 10:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pravina Deshpande Death: चर्चित अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे नहीं रहीं। 60 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। वे कैंसर से जूझ रही थीं।
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे कैंसर के खिलाफ जंग हार गईं। आज मंगलवार 17 फरवरी को उनका निधन हो गया। प्रवीना मराठी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया। सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाकर काफी लोकप्रियता बटोरी। आखिरी बार उन्हें इमरान हाशमी सीरीज 'तस्करी' में देखा गया था।

विज्ञापन

परिवार ने सोशल मीडिया पर साझा की निधन की सूचना
एक्ट्रेस प्रवीना के निधन की दुखद सूचना उनके परिवार द्वारा अभिनेत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई है। इसमें लिखा है, 'बहुत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि प्रवीना देशपांडे ने 17 फरवरी 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया'। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार मंगलवार 17 फरवरी को मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित चकला पारसीवाड़ा में एक हिंदू श्मशान घाट में किया गया। प्रवीना की उम्र 60 वर्ष थी। 

विज्ञापन

प्रवीना देशपांडे का करियर
प्रवीना ने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने टेलीविजन, थिएटर और वेब सीरीज जैसे अलग-अलग सिने माध्यम में काम किया। साल 2011 में उन्हें सलमान खान और असिन अभिनीत फिल्म 'रेडी' में देखा गया था। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की 'एक विलेन' में भी वे नजर आईं। जॉन अब्राहम के साथ 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' में भी प्रवीना ने काम किया था। 

इमरान हाशमी की 'तस्करी' में आखिरी बार दिखीं
प्रवीना ने कई चर्चित टीवी सीरियल में भी काम किया था। उन्हें 'घर एक मंदिर', 'कुमकुम', 'करम अपना अपना' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे सीरियल में देखा गया। वे आखिरी बार इमरान हाशमी अभिनीत सीरीज 'तस्करी' में नजर आईं। यह सीरीज 14 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने जताया दुख
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा कर प्रवीना के निधन पर दुख जताया है और संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें