फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने मनाया कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का जन्मदिन, मैचिंग आउटफिट में आए नजर

Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूलिया वंतूर और सलमान खान दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दोनों को अक्सर खास मौके पर एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया जाता है। आज यूलिया के जन्मदिन पर अभिनेता सलमान खान भी शामिल हुए।  
विज्ञापन
यूलिया वंतूर जन्मदिन सेलिब्रेशन - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान और यूलिया वंतूर को लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज यूलिया वंतूर 42 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जिंदगी के इस खास दिन के अवसर पर सभी यूलिया को विश कर रहे हैं। अभिनेता सलमान ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होकर उनके इस खास दिन को और भी खास बना दिया है। इसके अलावा जन्मदिन में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा, सोहेल खान और अन्य कई सेलिब्रिटी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


मैचिंग आउटफिट में दिखे दोनों
यूलिया वंतूर ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक वीडियो क्लिप साझा की है और उन्होंने इसी के साथ एक लंबा नोट साझा करते हुए उनके जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। अपने बर्थडे बैश के मौके पर यूलिया ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं, वहीं अभिनेता सलमान खान भी मैचिंग शर्ट में नजर आए।

सलमान और यूलिया साथ कर चुके हैं काम
यूलिया वंतूर और सलमान खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं। इसके अलावा दोनों साथ काम भी कर चुके हैं। हाल ही में यूलिया वंतूर म्यूजिक वीडियो 'मैं चला' में नजर आईं थीं। हालांकि उन्होंने सलमान के अपोजिट स्क्रीन पर नहीं बल्कि गुरु रंधावा के साथ इस गाने को अपनी आवाज देती नजर आईं थी। वहीं स्क्रीन पर सलमान खान और प्रज्ञा जयसवाल नजर आए थे। इस गाने को सलमान ने भी प्रोड्यूस भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें