हथियार लाइसेंस के लिए कर चुके हैं आवेदन
बता दें कि सलमान खान को बीते महीने जान से मारने की धमकी मिली थी। कथित तौर पर यह धमकी भरी चिट्ठी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को दी थी। इसके बाद सलमान खान ने हथियार रखने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया। अब उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर कार को भी अपग्रेड कर लिया है। बता दें कि बीते दिनों मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान ने हाल ही में धमकी भरा लेटर मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
बीते महीने मिली थी धमकीभरी चिट्ठी
गौरतलब है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था। धमकी भरा लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को मिल था। यहां पर सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और सलीम खान को जो धमकी भरा लेटर मिला था, उसमें लिखा था कि उनका सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के कुछ ही दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।
कई साल से साजिश रच रहा बिश्नोई
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिमांड में खुद बिश्नोई ने यह खुलासा किया कि उसने वर्ष 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट किया था।