फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान ने बेचा मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट, इतने करोड़ में हुआ सौदा; जानें पूरी डिटेल

Fri, 08 May 2026 10:36 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan: अरबाज खान ने एक नया प्रॉपर्टी सौदा किया है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। जानें इस डील से जुड़ी पूरी जानकारी…
विज्ञापन
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार सलमान खान के भाई व अभिनेता अरबाज खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपने किसी प्रोजेक्ट या फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक प्रॉपर्टी के सौदे को लेकर चर्चाओं में हैं। अरबाज ने कथित तौर पर मुंबई के अंधेरी पश्चिम में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। यह सौदा करोड़ों रुपए में हुआ है।

6.5 करोड़ रुपए में हुआ सौदा

विज्ञापन

सीआरई मैट्रिक्स द्वारा मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह लेनदेन आधिकारिक तौर पर 5 मई 2026 को रजिस्टर कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान ने यह अपार्टमेंट 6.5 करोड़ रुपए में बेचा है। यह अपार्टमेंट रनवाल एलिगेंट के टावर बी में स्थित है, जो इंफिनिटी मॉल के पास लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित एक लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट है।

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,369 वर्ग फुट है और इसमें दो निर्धारित पार्किंग शामिल हैं। खरीदारों ने 39 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी अदा की है। पिछले कुछ साल में अंधेरी पश्चिम मुंबई के सबसे पसंदीदा आवासीय क्षेत्रों में से एक रहा है। खासकर एक्टर्स, फिल्ममेकर्स, बिजनेसमैन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े और लोगों के बीच।

इसी साल फरवरी में अरबाज ने खरीदा था एक अपार्टमेंट

विज्ञापन

इससे पहले इसी साल तीन महीने पहले अरबाज खान ने मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में 2.78 करोड़ रुपये में एक और अपार्टमेंट खरीदा था। जानकारी के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी जोगेश्वरी पश्चिम में लिंक रोड स्थित ऑटोग्राफ रेजिडेंसी की 27वीं मंजिल पर है। खबरों के अनुसार, अपार्टमेंट का आरईआरए कारपेट एरिया 1,243 वर्ग फुट है और इसे 22,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक की कीमत पर खरीदा गया था। इस प्रॉपर्टी में दो पार्किंग स्लॉट भी शामिल थे। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 17 फरवरी 2026 को की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें