फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhooth Bangla Collection: नई फिल्मों को बराबर टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म का शुक्रवार का कलेक्शन

Fri, 08 May 2026 09:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘भूत बंगला’ फिल्म के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 16 साल बाद साथ आई है। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं और ये अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 22वें दिन कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

थिएटर्स में बनाए रखी है अच्छी पकड़
‘भूत बंगला’ फिल्म ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब इसको बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन फिर भी फिल्म ने थिएटर्स में अच्छी पकड़ बनाए रखी है और अच्छा कलेक्शन कर रही है। वीकडेज में भी इसकी कमाई धीमी रफ्तार से जारी है।

भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का 22वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ने 21वें दिन गुरुवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज फिल्म ने 22वें दिन शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक 1.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अभी इसके आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 151.34 करोड़ का हो गया है। 

भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का अब तक का कलेक्शन 

  • 'भूत बंगला' ने पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • पहले दिन इसकी कमाई 12.25 करोड़ रुपये रही थी। 
  • पहले हफ्ते में इसने 84.40 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे हफ्ते में इसने 43.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
  • तीसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 21.85 करोड़ रुपये हो गया है।

भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
'भूत बंगला' फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 230.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इससे लगता है कि भारत के साथ दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म की कहानी को पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

ये फिल्म दे रही टक्कर? 
सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकी। हालांकि रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' अक्षय कुमार की फिल्म को चुनौती दे रही है। आज खबर लिखे तक इसने 2.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले सप्ताह में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 52.65 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें