कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ एक फोटो शेयर की है। हालांकि कटरीना और सलमान इस समय मोरक्को में शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इस व्यस्तता के बीच भी दोनों मस्ती करने का वक्त निकाल ही लेते हैं।
फोटो में कैट सलमान की तरफ इशारा करते हुए हंस रही हैं और सल्लु मियां हाथ से चेहरा छुपाए शर्मा रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री है और ये इस फोटो से भी समझ आ रहा है।
No caption required 😄@beingsalmankhan #tigerzindahai
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Jul 26, 2017 at 5:06am PDT
सलमान और कैट मोरक्को से लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। लगभग रोज ही टाइगर जिंदा है के सेट्स से फोटोज शेयर की जा रही हैं। टाइगर जिंदा है से सलमान और कैट 5 साल बाद सिलवर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। दोनों आखिरी बार एक था टाइगर में साथ दिखे थे।