फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, रिलीज हो सकता है 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर

Fri, 26 Dec 2025 06:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Battle Of Galwan Teaser: सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज किया जा सकता है। जाहिर है भाईजान के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम आते ही फैंस के बीच उत्साह अपने आप बढ़ जाता है। हर साल की तरह इस बार भी सलमान का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इस मौके पर वह अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में हैं। खबर है कि सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक अहम तोहफा इसी दिन सबके सामने लाने वाले हैं।
विज्ञापन


सलमान का जन्मदिन रहेगा खास
सलमान खान हमेशा से अपने जन्मदिन को फैंस के साथ सेलिब्रेट करने के लिए जाने जाते हैं। कभी फिल्म का ऐलान, कभी पोस्टर तो कभी टीजर- भाईजान अपने खास दिन पर कुछ न कुछ बड़ा जरूर करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। बताया जा रहा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ा एक खास वीडियो या टीजर सलमान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों ने सलमान खान को एक दिन पहले किया बर्थ डे विश, फरहाना ने शेयर किया स्पेशल मैसेज
विज्ञापन


दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होगा रिलीज
'हिंदुस्तान टाइम्स' से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 27 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच यह बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। यही वजह है कि सलमान खान के फैंस उस समय सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पूरी तरह नजरें जमाए बैठे रहेंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म का पहला बड़ा विजुअल होगा, जो दर्शकों को कहानी की झलक दिखाएगा।

बहादुरी और जज्बे की कहानी
‘बैटल ऑफ गलवान’ एक दमदार फिल्म बताई जा रही है, जिसमें देशभक्ति, हिम्मत और बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन अपूरवा लखिया कर रहे हैं, जो इससे पहले भी अलग-अलग तरह की कहानियां पर्दे पर उतार चुके हैं। सलमान खान इस फिल्म को सिर्फ निभा ही नहीं रहे, बल्कि इसे अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

चित्रांगदा सिंह भी निभाएंगी अहम भूमिका
फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं। माना जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में खास जगह रखेगा। सलमान और चित्रांगदा की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

फैंस में जबरदस्त क्रेज
सलमान खान के जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान’ के अपडेट की खबर सामने आते ही फैंस में जोश साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अभी से काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं। किसी को टीजर का इंतजार है, तो कोई सलमान के नए लुक को देखने के लिए बेताब है। कुल मिलाकर, सलमान खान का यह जन्मदिन सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए एक बड़ा सिनेमाई तोहफा साबित होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें