सलमान को कार्यक्रम में देख उत्साहित हुए प्रशंसक
जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम में पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनकी ओर ही दौड़ पड़े। वहां मौजूद लोग सलमान की एक झलक अपने फोन में कैद करने के लिए उतावले हो गए। वहीं कई लोग सलमान खान को इस कार्यक्रम में देखकर हैरान भी हुए। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य आरएसएस की यात्रा, समाज में इसकी भूमिका और इसके भविष्य को आकार देने वाले विचारों और दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श करना है। संघ के व्यापक शताब्दी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ नेता और आमंत्रित वक्ता आम जनता के साथ चर्चा के लिए एकत्रित हुए।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘घूसखोर पंडित’ से पहले इन फिल्मों के नाम को लेकर भी उठा विवाद, दीपिका से लेकर अक्षय तक की फिल्में हैं शामिल
‘बैटल ऑफ गलवां’ में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।