नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन पर पहुंचे सलमान खान
नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन पर सलमान खान ने अपनी धांसू एंट्री से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान स्टेबिन ने रिसेप्शन में सलमान का वेलकम किया। सलमान ने जोड़े को शुभकामनाएं दीं और रेड कार्पेट पर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। पहले उन्होंने स्टेबिन के साथ अकेले फोटो ली, लेकिन जैसे ही नूपुर आईं, सलमान ने अपने स्टाइल में नूपुर और स्टेबिन को शादी की बधाई दी। नूपुर के रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
रिसेप्शन में पहुंचे कबीर बहिया
कृति सेनन (नूपुर की बहन) हरे रंग की मखमली साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वे बहन की तरह नूपुर का ख्याल रख रही थीं। दोनों बहनों ने पैपराजी को भी पोज दिए। इस दौरान कृति के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी वहां मौजूद नजर आए। कृति और कबीर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नूपुर और स्टेबिन का लुक
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी का रिसेप्शन मुंबई में हुआ। सोमवार को यह नया जोड़ा अपने परिवार के साथ मुंबई वापस लौटा। रिसेप्शन में नूपुर लाल रंग के खूबसूरत दुल्हन के लहंगे और चूड़ियों के साथ बालों में जूड़ा बनाकर बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं, स्टेबिन काले रंग की शेरवानी में नजर आए।
रिसेप्शन पर पहुंचे कई सितारे
नूपुर और स्टेबिन के शादी के रिसेप्शन पर कई सेलेब्स ने शिरकत की। अंगद बेदी के साथ नेहा धूपिया, जैकी भगनानी के साथ रकुल प्रीत सिंह, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर, निर्माता रमेश तौरानी, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और भी कई नामचीन हस्तियों ने रिसेप्शन में पहुंचकर इस खुशी के मौके को यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें: वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया का ब्रेकअप कन्फर्म? नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे एक्टर