फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
योद्धा जीवा माहाला का किरदार सलमान खान ने निभाया
सलमान खान ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में जीवा माहाला (जीवाजी महाले) का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका लुक भी शानदार है। वह एक बलशाली योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। जीवा माहाला छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में एक वफादार अंगरक्षक और खास योद्धा थे। उन्होंने एक बार शिवाजी महाराज का जीवन बचाया था।
कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म में नजर आए
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और सलमान खान के अलावा कई और बॉलीवुड एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, बोमन ईरानी जैसे कई एक्टर्स भी शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Raja Shivaji Review: एक्स यूजर्स ने 'राजा शिवाजी' को किया पास या फेल? जानें उनकी राय; सलमान को लेकर कही ये बात
क्या है फिल्म की कहानी?
रितेश देशमुख ने फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत के महानतम योद्धा और राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। कैसे उन्होंने मुगलों से लोहा लिया और 'स्वराज्य' की नींव रखी। फिल्म में कमाल के एक्शन सीन्स हैं, साथ ही वीएफएक्स का भी अच्छा इस्तेमाल किया गया है।