फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'किंग' की शूटिंग, वायरल तस्वीरों में साथ दिखे शाहरुख खान

Fri, 01 May 2026 10:01 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

King Movie Shoot Viral Photos: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को केपटाउन में फिल्म 'किंग' के एक गाने की शूटिंग के दौरान हाथ में हाथ डाले घूमते हुए देखा गया। सेट से लीक हुई तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।
 
विज्ञापन
फिल्म किंग - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की पुष्टि की है। प्रेगनेंसी के दौरान भी दीपिका अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखने वाली हैं। बहरहाल, इन दिनों दीपिका अभिनेता शाहरुख के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

फिल्म 'किंग' के सेट की तस्वीरें हुईं वायरल
अभी दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं दीपिका और शाहरुख
इन तस्वीरों में दीपिका और शाहरुख दोनों हाथ में हाथ डालकर एक गाने की शूटिंग करते दिख रहे हैं। दीपिका नारंगी रंग की सुंदर फ्लोई ड्रेस पहने बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनकी प्रेगनेंसी की चमक भी साफ दिख रही है। शाहरुख खान सफेद-नीली शर्ट और नीली पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

वायरल तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
फैंस दीपिका और शाहरुख की इन तस्वीरों को देखकर काफी उत्साहित हैं और लगातार अपनी राय पेश कर रहे हैं।
  • एक फैन ने लिखा, 'दोनों का स्टाइल कमाल का है' 
  • दूसरे ने लिखा, '60 साल की उम्र में भी शाहरुख बहुत अच्छे लग रहे हैं'
  • कई फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की है

दीपिका का आगे का शेड्यूल
साउथ अफ्रीका में ‘किंग’ के गाने और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी करने के बाद दीपिका भारत वापस आएंगी। यहां वह अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म ‘राका’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उन्हें लगभग 50-60 दिन शूटिंग करनी है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म ‘किंग’
'किंग' मूवी शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की साथ में पहली फिल्म है। इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि सुहाना उनकी शिष्या बनकर ट्रेनिंग लेती नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ सकते है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने खोली आर्थिक तंगी की पोल, अर्चना पूरन सिंह और फराह खान ने किया सपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें